Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है.
बता दें, यह घटना बालोद जिला के पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास हुई. मृतक की पहचान 44 वर्षीय मनोज कुमार साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी सांगली पारा, थाना कोंडागांव के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक मनोज कुमार रायपुर से कोंडागांव जा रहा था. इस दौरान कार ने उसे ठोकर मार दी. स्विपट कार में 4 लोग सवार थे और जगतरा मंदिर घूमकर धमतरी जा रहे थे. इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
