iPhone 16 पर धमाकेदार छूट: Amazon Vs Flipkart – जानिए कहां मिल रही सबसे सस्ती डील

iPhone 16, Amazon Vs Flipkart: अगर आप लंबे समय से नए iPhone 16 के लिए एक बढ़िया डील का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। Amazon और Flipkart दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर Apple iPhone 16 पर जोरदार छूट मिल रही है। बैंक ऑफर से लेकर एक्सचेंज बेनिफिट्स तक – हर तरह की छूट इस समय उपलब्ध है।

Amazon पर iPhone 16 की कीमत

iPhone 16 यहां ₹73,500 में लिस्टेड है. अगर आप Kotak, Axis या ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधा ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है. बैंक ऑफर के बाद कीमत हो जाती है सिर्फ ₹69,500.

Flipkart पर iPhone 16 की कीमत

यहां वही फोन ₹74,900 में लिस्टेड है. Flipkart पर भी आपको ₹4,000 तक का बैंक ऑफर मिल जाता है, जो लगभग सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर लागू है. ऑफर के बाद कीमत बनती है करीब ₹70,900.

किसकी डील सबसे बेस्ट?

अगर दोनों डील्स की तुलना करें, तो Amazon पर iPhone 16 की कीमत ₹69,500 बन रही है, जबकि Flipkart पर वही फोन ₹70,900 में मिल रहा है. यानी Amazon से खरीदने पर आपको ₹1,400 का सीधा फायदा हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *