Raipur Breking: शराब दुकान का सुपरवाइजर 5 लाख लेकर फरार, जांच में 6.30 लाख का घोटाला…

Raipur Breking: राजधानी रायपुर स्थित एक शराब दुकान में बड़ा घोटाला सामने आया है। शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान का सुपरवाइजर लगभग 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। इस खुलासे के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

उड़नदस्ता टीम ने दी मामले की जानकारी 

 

दरअसल, मामला तब सामने आया जब आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को उक्त दुकान में निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुपरवाइजर की गैरमौजूदगी पर संदेह हुआ, जिसके बाद पूरे मामले की तहकीकात शुरू हुई।

 

जांच में 6.30 लाख का घोटाला

 

सूत्रों के मुताबिक, जब दुकान का लेखा-जोखा खंगाला गया तो करीब 6 लाख 30 हजार रुपये का हिसाब-किताब गड़बड़ पाया गया। इस पर गहराई से जांच की गई तो यह साफ हुआ कि दुकान का सुपरवाइजर करीब 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।

 

फिलहाल आबकारी विभाग की टीम इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *