भिलाई में SIT (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बुधवार को अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है. वह लगभग 2 साल से पहचान बदलकर किराये के मकान पर रह रही थी.पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने पर मकान मालिक को भी पकड़ा गया है. जाँच में पाया गया कि महिला का आधार कार्ड और सिम भी फर्जी हैं.
जानकारी के मुताबिक महिला घर-घर जाकर काम करती थी.IIMMO एप से परिजनों से बातचीत करती थी. इस एप की खास बात है, इसमें नंबर डिस्प्ले नहीं होते हैं यहां से कमाए पैसों को अपने परिचित के जरिए परिवार को बांग्लादेश भेजती थी. यह मामला सुपेला थाना इलाके का है.
जानिए क्या है मामला
दरअसल एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, अवैध अप्रवासियों को पकड़ने के लिए भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. जांच के दौरान पता चला कि, सुपेला नेहरू रोड पर एक बांग्लादेशी महिला किराए पर सूरज साव का मकान ले रखी है.जब उसने दस्तावेज का इस्तेमाल शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए दिया, तब पुलिस अलर्ट हुई. महिला से पूछताछ में पता चला कि, उसका असली नाम पन्ना बीबी है, लेकिन भिलाई में अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही थी. उसने अपना फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था.
पन्ना बीबी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने उसे किराए से देने वाले मकान मालिक सूरज साव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

