RAIPUR:सब्जी खरीदने के दौरान मोलभाव करने पर दुकानदार ने उतरा मौत के घाट 

रायपुर में सब्जी खरीदने के दौरान मोलभाव के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक की हत्या कर दी. दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोंटे आ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. इस मामले में फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है.

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 22 मार्च के शाम 6 बजे की है.करीब 50 साल का एक व्यक्ति रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार में आया ,वहां पर रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने सब्जी दुकान लगाई थी जिसके बाद व्यक्ति सब्जी के रेट पूछ का मोलभाव करने लगा.इस दौरान दुकानदार गोलू के साथ उसका विवाद हो गया.गोलू ने उसे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी.

विवाद बढने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर व्यक्ति को मुक्के से मारना शुरू कर दिया.फिर उसने उसे सिर के बल जमीन पर उठाकर पटक दिया.जिस व्यक्ति का सिर फट गया और खून निकलने लगा. इस घटना के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *