SUNITA WILLIAMS NEWS:  286 दिन के बाद सुनीता विलियम्स वापस धरती पर लौटी 

SUNITA WILLIAMS NEWS: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। उन्हें लाने वाले कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार  बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया

इस अंतरिक्ष यान के जरिए 17 घंटे की यात्रा करने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पृथ्वी पर लौटे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार 19 मार्च की सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्पलैशडाउन किया। इसके बाद अंतरिक्ष यान में सवार सभी यात्रियों के सेहत की जांच के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हुई। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीनों तक रुकना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *