CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अब भी जारी है। बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को नए सिस्टम के बनने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल (Heavy rain in CG)
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई। दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक सक्रिय है। दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव अब दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

1 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश (CG Rain Alert)
मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने जानकारी दी कि 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर पर चक्रीय परिसंचरण उभर सकता है। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य हिस्सों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते 1 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में और अधिक वृद्धि हो सकती है।
रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
मौसम विभाग ने रायपुर शहर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
