Bilaspur Crime: बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी से लापता युवक का शव चार दिन बाद देवरीखुर्द स्टॉप डेम में मिला। रविवार को ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची तोरवा पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। रविवार को पोस्टमार्टम न होने के कारण शव को चीरघर में सुरक्षित रखवाया गया है। मौत के सही कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो पाएगा।
घर से नाराज होकर निकला था युवक (Bilaspur Lapata Yuvak Dead Body)
कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाले 37 वर्षीय यतेंद्र गुप्ता (Yatendra Gupta Dead Body) गांव में ही कंप्यूटर सेंटर चलाते थे। गुरुवार को वे घर पर बिना बताए कहीं निकल गए। रातभर घर नहीं आने के कारण दूसरे दिन स्वजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी गई। इस पर कोटा पुलिस ने गुम इंसान कायम कर युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन सरकंडा क्षेत्र में मिला। इसके आधार पर पुलिस की टीम और स्वजन सरकंडा में युवक की तलाश कर रहे थे।
आधार कार्ड से हुई पहचान (Devrikhurd Stop Dam Dead Body)
युवक के गायब होने की जानकारी आसपास के थानों में भी दी गई। इधर रविवार की सुबह देवरीखुर्द स्थित स्टापडेम के पास लोगों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर तोरवा पुलिस के जवान वहां पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया गया।
उसके पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि युवक गनियारी का रहने वाला है। स्वजन को बुलाकर युवक की पहचान कराई गई। इसके बाद शव चीरघर भेज दिया गया। रविवार को पीएम नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा।
