CG News: Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत (Balod Jholachhap doctor Patient death)
जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम हज्जुटोला निवासी आनंदराव जनबंधु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सुभाष कुमार जनबंधु (40 वर्ष) पिछले 14-15 सालों से बवासीर की बीमारी से पीड़ित था। इलाज के लिए वे 8 मई 2025 को कांदुल निवासी रेखराम साहू के पास गए, जिसने खुद को डॉक्टर बताया।
आरोप है कि आरोपी ने इलाज के नाम पर 8 हजार रुपए लिए और मरीज के मल द्वार पर 9 इंजेक्शन लगाए। इसके अगले दिन सुभाष कुमार जनबंधु (Subhash Kumar Janbandhu daeth) को अत्यधिक रक्तस्राव और पेट फूलने की समस्या हुई। जब परिजनों ने आरोपी डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन बंद कर दिया।


परिजनों ने सुभाष को शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि गलत इलाज और इंजेक्शन लगाने से संक्रमण फैल गया है। गंभीर हालत में सुभाष की 11 मई 2025 को मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि रेखराम साहू (Jholachhap doctor Rekha Ram Sahu arrest) की डिग्री फर्जी थी और छग में रजिस्टर्ड नहीं थी। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और एएसपी मोनिका ठाकुर के निर्देशन में टीम गठित की गई और 18 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
