Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना से काटे गए 3399 हितग्राहियों के नाम, जानिए लिस्ट में आपका नाम तो नहीं…

Mahtari Vandan Yojna

Mahtari Vandan Yojana: बस्तर जिले में भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। एक साल के भीतर जिले की 3 हजार 399 महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें से 1,923 महिलाएं ऐसी थीं जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी नामों में दस्तावेजी गड़बड़ी या सरकारी सेवा में रहते हुए योजना का लाभ लेने जैसे मामले सामने आए। (Chhattisgarh government schemes)

गलत तरीके से जारी हुई राशि की होगी रिकवरी

महिला एवं बाल विकास (Mahila Bal Vikas Vibhag) अधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी समय पर न मिलने से राशि जारी हो गई थी। अब विभाग उन लाभार्थियों से रिकवरी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल काशी से की थी। पहले ही महीने बस्तर जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। इस माह योजना की 19वीं किस्त जारी की जा चुकी है।

बस्तर महतारी वंदन योजना से 3399 हितग्राहियों के नाम कटा

कई महिलाएं अब भी वंचित (Mahtari Vandan Yojana Beneficiary list update)

हालांकि, अब भी सैकड़ों महिलाएं पंजीयन न होने, आधार कार्ड निष्क्रिय रहने या हाल ही में पात्रता हासिल करने की वजह से योजना से वंचित हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहा पंजीयन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पंजीयन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल बस्तर जिले में नए पंजीयन बंद हैं, लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल पीड़ितों का पंजीयन किया जा रहा है। विभाग ने संदेहास्पद लाभार्थियों को जांच सूची में डाल दिया है और जिन्होंने गलत तरीके से लाभ लिया है, उनसे राशि वसूली की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *