Sakti News: सक्ती जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को शराब पीने के कुछ देर बाद ही दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज कश्यप (Manoj Kashyap) और सूरज यादव (Suraj Yadav death Karhi) के रूप में हुई है।

शराब पीने के आधे घंटे बाद दोनों मिले बेहोश
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोमवार दोपहर 12 बजे करही गांव में बेहोश पड़े मिले। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सारंगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया ही था कि आधे घंटे के भीतर दोनों की मौत हो गई।

जहरीली शराब से मौत (Sakti Jahrili Sharab death)
घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरी जानकारी ली। प्रारंभिक आशंका जहरीली शराब की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
