Mahasamund Murder: नहर में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट और गुप्तांग भी कटा; हत्या की आशंका

Mahasamund Murder

Mahasamund Murder: महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में नग्न अवस्था में एक युवक का शव तैरता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

मृतक की नहीं हो सकी है पहचान

मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महासमुंद नहर में नग्न अवस्था में शव

गले पर धारदार हथियार के निशान, गुप्तांग भी कटा (Nude Dead Body Private Part Cut)

मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। गले पर धारदार हथियार से वार के घाव मिले हैं। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ पाया गया और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि मृतक का गुप्तांग भी कटा हुआ मिला है।

हत्या की आशंका

प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Nude Dead Body Private Part Cut

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *