Balodabazar News: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां होटल चलाने वाले पति-पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। (husband Killed wife)

कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 43 वर्षीय जगमोहन देवांगन (Jagmohan Dewangan Suicide Jara village) और उनकी पत्नी जमुना बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। बुधवार सुबह जब बच्चों ने कमरे से कोई आवाज न सुनी तो दरवाजा खोला। अंदर देखा तो मां की लाश बिस्तर पर पड़ी थी और पिता पंखे से लटके हुए मिले।
तीन बच्चों के साथ रहता था परिवार
जगमोहन और जमुना गांव में खाने-पीने का होटल चलाते थे। इनके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के समय तीनों बच्चे घर में ही थे। परिजनों का कहना है कि दंपती के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था, उनका रिश्ता सामान्य था।

पुलिस जांच जारी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
