Raipur Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक आरोपी ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर उपसरपंच पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उपसरपंच पति की कुल्हाड़ी से हत्या (Pacheda Upsarpanch Husband Murder Raipur)
मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन कुमार मिर्चे (Pawan Kumar Mirche Arrest) ने भाजपा समर्थित उपसरपंच पति हेमलाल मिर्चे (Hemlal Mirche Murder) पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में हेमलाल के सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (Upsarpanch husband Hemlal Mirche Murder)

आरोपी गिरफ्तार (Pawan Kumar Mirche Arrest)
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। वहीं, आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

CSP वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को हेमलाल पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
