Bhilai Murder: अंडरब्रिज के पास नाले में मिला युवक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका

Bhilai Murder

Bhilai Murder: दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

अंडरब्रिज नाले में युवक का शव ( dead body found in drain Bhilai)

सोमवार को अंडरब्रिज से गुजर रहे कुछ लोगों ने नाले में युवक का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 112 टीम और भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे मर्चुरी भेजा गया।

अंडरब्रिज नाले में युवक का शव

पुलिस ने मृतक की पहचान कोलकाता निवासी 36 वर्षीय सुरजीत (surjeet murder Bhilai) के रूप में की है। वह भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था। शुरुआती जांच में उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं।

हत्या की आशंका (Bhilai Sector 7 dead body)

पुलिस ने प्रारंभिक रूप से हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *