Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक डेढ़ साल के बच्चे की गले में चना फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
खेलते-खेलते निगला चना (Ratanpur Child Death chana stuck in throat)
जानकारी के अनुसार ग्राम बरपारा निर्धि निवासी मजदूर जय कुमार पोर्ते के डेढ़ साल के बेटे शिवांश पोर्ते (Shivansh Porte death) बिस्तर पर खेलते-खेलते चना खा रहा था। इसी दौरान अचानक एक चना गले में फंस गया और बच्चा छटपटाने लगा। घबराए परिजन तत्काल उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस ( bacche ke gale me fansa chana)
घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Korba News: 2 साल के मासूम के गले में फंसा चना, डॉक्टरों ने तुरंत नहीं किया इलाज, हुए मौत
