Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों की कायराना करतूत, शिक्षादूत का अपहरण कर हत्या, 3 दिन में 2 शिक्षादूतों समेत 3 की हत्याएं…

Bijapur Naxal Attack

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार शिक्षादूत नक्सलियों के निशाने पर आ रहे हैं। शुक्रवार को बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षादूत को नक्सलियों ने अपहरण कर जंगल ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Bijapur Naxalites Killed Teacher

 

नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत की हत्या (Bijapur Shiksha Doot Murder)

जानकारी के मुताबिक, नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती (Teacher Kallu Tati Murder Naxalite) को नक्सलियों ने शुक्रवार शाम स्कूल से लौटते समय अगवा कर लिया था। देर रात अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से तोड़का गांव का निवासी था।

Teacher Kallu Tati Murder Naxalite

27 अगस्त को भी हुई थी शिक्षादूत की हत्या (Bijapur Naxalites Killed Teacher)

महज तीन दिन पहले यानी 27 अगस्त 2025 को भी नक्सलियों ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई थी। मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे था, जो बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में पदस्थ था।

24 घंटे में दूसरी वारदात

क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान नक्सलियों की यह दूसरी कायराना करतूत है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर भी नक्सलियों ने एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Bijapur Shiksha Doot Murder

अब तक 11 शिक्षादूतों की हत्या

बंद पड़े स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से अब तक नक्सलियों ने बीजापुर जिले में 6 और सुकमा जिले में 5 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस-प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *