CG Weather Update: बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म, उमस से लोग परेशान, इधर बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। एक ओर जहां बिलासपुर समेत उत्तरी जिलों में धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अति भारी बारिश (CG Rain Alert) की संभावना जताई है।

बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान

27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में यह सबसे अधिक तापमान रहा। बारिश थमने के बाद बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में दिनभर धूप निकली रही, जिससे भीषण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

CG Rain Alert

बस्तर संभाग में भारी वर्षा (Heavy rain in CG)

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। खासकर सुकमा और बस्तानार में 21 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई है। लगातार हो रही बारिश ने यहां नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन रही है।

राजधानी रायपुर का हाल (Raipur Weather)

बुधवार को राजधानी रायपुर में दिन भर गर्मी का कर देखने को मिला। लोग उमस से परेशान थे। रात में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश हुई।

निम्न दबाव का असर

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। यही कारण है कि बस्तर में लगातार बारिश हो रही है और अगले दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *