Navratri Special Train: नवरात्रि में चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, महाराष्ट्र-ओडिशा-छत्तीसगढ़ के यात्रियों को फायदा

Navratri Special Train: नवरात्रि और दुर्गा पूजा (Durga Puja Special Train) के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार यात्रियों को कन्फर्म टिकट आसानी से मिल सके, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

कब से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन? (Puja Train Time Table)

  • ट्रेन नंबर 08865 शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाई जाएगी।

नवरात्रि में चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन

यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों में ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती। नवरात्रि और दशहरा में सबसे ज्यादा भीड़ महाराष्ट्र और ओडिशा जाने वाली ट्रेनों में होती है। यही वजह है कि रेलवे ने इस रूट पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया।

कितने कोच होंगे?

रेलवे ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 8 स्लीपर, एसी सहित 18 कोच होंगे। ट्रेन 27 सितंबर को 5 बजक 10 मिनट में इतवारी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा होते हुए रात 12.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और फिर शालीमार के लिए रवाना होगी।

Durga Puja Special Train

टिकटों की लंबी वेटिंग

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए अभी से ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 300 तक पहुंच गई है। वहीं, निर्माण कार्य की वजह से कई रूटों की ट्रेनों को कैंसिल भी किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *