Jangir Champa News: युवक ने रचा मौत का नाटक, 40 लाख बीमा क्लेम के लिए नदी किनारे छोड़े बाइक-मोबाइल-कपड़े, 4 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

Jangir Champa News

Jangir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय युवक कौशल श्रीवास ने अपने परिवार को 40 लाख का बीमा दिलाने के लिए खुद की मौत का नाटक रच डाला। युवक ने नदी किनारे बाइक, मोबाइल और कपड़े छोड़ दिए और फरार हो गया। चार दिनों तक SDRF और गोताखोर उसकी तलाश में नदी खंगालते रहे। आखिरकार, सोशल मीडिया के जरिए पोल खुल गई और युवक जिंदा पकड़ा गया।

युवक ने रचा मौत का नाटक

40 लाख बीमा क्लेम के लिए रची ‘फिल्मी साजिश (40 lakh insurance fraud Jangir Champa)

पुलिस के मुताबिक, कौशल श्रीवास (Kaushal Shrivas) के पिता पर 1 लाख रुपए का कर्जा था। इसी वजह से युवक ने सोचा कि अपनी मौत का नाटक रचकर परिवार को 40 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस क्लेम दिला देगा।

Kaushal Shrivas Fake death for insurance claim

कैसे रचा मौत का नाटक? (Kaushal Shrivas Fake death for insurance claim)

19 अगस्त को शाम 7 बजे युवक घर से बाइक लेकर निकला और कहा कि वह घूमने जा रहा है। करीब 9 बजे सूचना मिली कि उसकी बाइक, मोबाइल और जूते शिवनाथ नदी के पैसर घाट पर पड़े हैं।

fake death case Jangir Champa

परिजनों को अनहोनी का शक हुआ और पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। SDRF व गोताखोरों की टीम ने नदी में लगातार 4 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इंस्टाग्राम ने खोल दी पोल (fake death case Jangir Champa)

इस बीच साइबर पुलिस ने युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी शुरू की। जांच में सामने आया कि कौशल जिंदा है और उसने इंस्टाग्राम पर अपने एक दोस्त से चैट में खुद के ठीक होने की जानकारी दी थी। 23 अगस्त को युवक ने अपने भाई को एक अनजान नंबर से फोन भी किया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

40 lakh insurance fraud Jangir Champa

बिलासपुर में दबोचा

जानकारी के मुताबिक, युवक पहले दिल्ली भाग गया था। वहां से लौटकर जब बिलासपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *