Abhanpur Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार बाइक, 2 दोस्तों की मौके पर मौत

Abhanpur Accident : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) में नवा रायपुर से आ रही तेज़ रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे का कारण (Bike Truck Accident Gobra Nawapara)

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में सरिया भरा हुआ था और वह वीआईपी रोड किनारे खड़ा था। अंधेरा होने और बाइक की तेज़ रफ्तार की वजह से चालक ट्रक को देख नहीं पाया और सीधा उसके पीछे जा टकराया।

 

मृतकों की पहचान (Two Friends Died accident Navagaon)

 

हादसे में बाइक चालक और उसके साथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान डेमन साहू (Demon Sahu) और जितेंद्र ध्रुव (Jitendra Dhruv) (दोनों उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी नवागांव ल) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों में आक्रोश (Navagaon Bike Truck Accident)

 

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर भेजा। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *