Gariyaband News: अस्पताल में महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- अगर मौत हो जाए तो जिम्मेदार कौन?

Gariyaband News

Gariyaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां नर्स की अनुपस्थिति में एक महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाती हुई तस्वीर वायरल हुई। इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है।

Gariyaband District Hospital Negligence

हाईकोर्ट ने जताई सख्त आपत्ति (High Court objection)

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले में कहा–अगर इस तरह की लापरवाही से किसी मरीज की मौत हो जाए, तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा?
कोर्ट ने गरियाबंद कलेक्टर से शपथपत्र सहित जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

High Court objection

महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन (Female Guard Injection)

यह घटना 19 अगस्त की है, जब पूर्व पार्षद योगेश बघेल अपने भतीजे के इलाज के लिए जिला अस्पताल (Gariyaband District Hospital)पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि वार्ड में स्टाफ नर्स की जगह महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगा रही थी। उन्होंने इसका फोटो मोबाइल से खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Female Guard Injection

 

तस्वीर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग की कड़ी आलोचना होने लगी। शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई। मामला सामने आने के बाद गरियाबंद कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *