Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पीड़िता 7 माह की गर्भवती है। (Girl Pregnant Rape Case Arang)

शादी का झांसा देकर युवती से रेप (Rape on Pretext of Marriage)
आरोपी युवक नोमेश कहार ने गांव की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का वादा कर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई।
गांव में हुई थी पंचायत
जब युवती 4 माह की गर्भवती थी, तब गांव में एक बैठक बुलाई गई थी। ग्रामीणों के दबाव में आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा। लेकिन अब जब युवती 7 माह की गर्भवती है, आरोपी ने उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Nomesh Kahar Arrest)
मामले में पीड़िता ने अपनी आपबीती आरंग पुलिस को बताई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी नोमेश कहार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर BNS 69 और 351(02) की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
