Chhattisgarh New Ministers: छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उन्हें मंत्रालय में कक्ष भी आवंटित कर दिए गए हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को राजभवन में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
इन तीन नए चेहरों के शामिल होने के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो गए हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कक्ष आवंटन (Raipur ministry chambers) का आदेश जारी किया।

किस मंत्री को कहाँ मिला कक्ष? (Chhattisgarh Ministry chamber allocation)
Gajendra Yadav Minister: गजेंद्र यादव (स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री) मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर एम-3 ब्लॉक के कक्ष नंबर 8, 9, 10, 11 और 12 आवंटित।
Guru Khushwant Saheb Minister: गुरु खुशवंत साहेब को (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री) मंत्रालय की पहली मंजिल पर एम-1 ब्लॉक के कक्ष नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 आवंटित।
Rajesh Agrawal Minister: राजेश अग्रवाल को (पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री) मंत्रालय की चौथी मंजिल पर एम-4 ब्लॉक के कक्ष नंबर 23, 24, 25 और 26 आवंटित।

आखिर क्यों BJP ने इन विधायकों को ही बनाया मंत्री | जानें समीकरण
साय-मंत्रिमंडल का विस्तार : तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, समर्थकों में भारी उत्साह
