CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बीते 20 दिनों से बारिश न होने के कारण प्रदेश में गर्मी बढ़ गई थी और किसान चिंता में थे, लेकिन मंगलवार को हुई बरसात से लोगों को राहत मिली है। (CG Rain Alert)
मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Alert CG)
मौसम विभाग ने मंगलवार को बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा समेत सभी जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

बस्तर में भारी बारिश का अंदेशा (Heavy rain in CG)
ओडिशा में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटे का हाल
मंगलवार को बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 31.6°C रहा। वहीं दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।
रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
