Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हमला किया है। भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट (Bijapur IED Blast) कर दिया। इसकी चपेट में आने से DRG के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। (Bijapur Naxalite Attack)

DRG जवान शहीद (DRG jawan Dinesh Nag Shahid)
जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम थाना क्षेत्र के उल्लुर इलाके में जवान सर्चिंग अभियान के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जंगल में IED लगाकर ब्लास्ट किया।ब्लास्ट में DRG जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं तीन जवान– भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

