Balod Crime: Free Fire गेम खेलते वक्त विवाद, नाबालिग ने नाबालिक को मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल

Balod Crime

Balod Crime : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में Free Fire गेम को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार में 14 वर्षीय लड़के ने 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में रायपुर के संकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। (Free Fire Game Dispute)

Free Fire गेम खेलते वक्त विवाद
Free Fire गेम खेलते वक्त विवाद

 

नाबालिग ने नाबालिक को मारा चाकू (Minor Knife Attack Balod)

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पेरपार के सामने कुछ लोग खाना खाने के बाद मोबाइल (Mobile Game) पर Free Fire Game खेल रहे थे। इस दौरान 14 वर्षीय लड़का हंसने लगा, जिस पर 17 वर्षीय नाबालिग ने वजह पूछी। जवाब में कहासुनी हुई और आक्रोश में 14 वर्षीय लड़के ने चाकू से वार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

हमले में 17 वर्षीय घायल नाबालिग का इलाज जारी है। गुरुर पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह, दुर्ग भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को मोबाइल गेम्स और फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *