CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कम बारिश और बढ़ते तापमान के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश (Heavy rain in CG) की संभावना जताई गई है। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान (IMD Alert CG) केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बुधवार को इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

अगले तीन दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कुसमी में 60 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
