Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान की मूर्तियों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

वीडियो में मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़ (idol disrespect Kanker)
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बिना शर्ट के प्रभु श्रीराम (Bhagwan Ram Murti Abhadrata) और भगवान हनुमान (Hanuman Murti Abhadrata) की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करते और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी इस कृत्य में शामिल थे, जबकि कुछ साथी कैमरे के पीछे खड़े होकर वीडियो बना रहे थे और हंस रहे थे।

हिंदू संगठनों का विरोध और कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने आरोपियों की पहचान कोण्डागांव जिले के आलोर निवासी महेश कोर्राम, शिवलाल, लोचन, संजीव मरकाम और एक नाबालिग के रूप में की है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई ( 4 youths and 1 minor arrest)
कांकेर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 युवकों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
