SSMB29 Film: भारत की सबसे महंगी फिल्म SSMB29 का पहला लुक नवंबर में, राजामौली–महेश बाबू की जोड़ी मचाएगी धमाल

SSMB29 Film: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म SSMB29 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शनिवार को महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का खास टीज़र लुक जारी किया गया, जिसमें एक शख्स के गले में लटकता हुआ लॉकेट नजर आया। इस मौके पर राजामौली और महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा— “पहला खुलासा नवंबर 2025 में होगा, ग्लोब ट्रोटर।”

SSMB29 Film की पहली झलक (SSMB29 First Look)

राजामौली ने कहा— “फिल्म का पैमाना इतना बड़ा है कि तस्वीरों या प्रेस कॉन्फ्रेंस से इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। हम कुछ ऐसा ला रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।”

ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर ड्रामा (SSMB29 Budget)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SSMB29 हॉलीवुड स्तर की तकनीक और प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बनाई जा रही है। इसका बजट 1000–1800 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *