Bhilai News : नाले में मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Bhilai News

Bhilai News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बुधवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गोकुल नगर क्षेत्र के एक नाले से बरामद किया गया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। (Youth dead body in drain bhilai)

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवेंद्र यादव (Devendra Yadav death) के रूप में हुई है, जो भिलाई का ही रहने वाला था। इस मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। (Devendra Yadav Dead Body Drain)

Bhilai News

पूछताछ जारी

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या का मामला है या किसी दुर्घटना का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *