Raksha Bandhan 2025: 3 हजार से ज्यादा बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचेंगी 6 हजार बहनें, जेल में सिर्फ ये मिठाई ले जाने की अनुमति

Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: Raipur/Bilaspur: भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेलों में एक खास माहौल लेकर आएगा। Raksha Bandhan 2025 के अवसर पर राज्य की केंद्रीय जेलों (Raipur Jail Rakhi) में बंद 3009 कैदियों को राखी बांधने करीब 6000 बहनें पहुंचेंगी। जेल मुख्यालय ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है, और तैयारियों का दौर तेज़ हो गया है।

 

Raksha Bandhan 2025: जेल प्रशासन ने इस विशेष पर्व के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करना शुरू कर दिया है। जेल (Bilaspur Jail Rakhi) परिसर के अंदर और बाहर टेंट व बांस-बल्लियों से बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

सिर्फ सोनपापड़ी ले जाने की अनुमति

जेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बहनों को सिर्फ 200 ग्राम सूखी सोनपापड़ी और राखी ही जेल परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। किसी प्रकार की नकदी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं या ज्वलनशील सामान अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम और फार्मेसी स्टाफ को भी तैनात किया जाएगा।

 

100 अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की मांग

रक्षाबंधन (Rakhi in Jail) के दिन सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने 100 अतिरिक्त जवानों की मांग की है, जिसमें पुलिस विभाग से 30 महिला व पुरुष जवान, और होमगार्ड से 40 जवान (20 महिला व 20 पुरुष) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जेल स्टाफ भी अलर्ट मोड में रहेगा।

जेल प्रशासन ने वन विभाग से बैरिकेड्स व टेंट के लिए मांग भी की है, ताकि आने वाली बहनों को छाया और उचित मार्गदर्शन मिल सके। रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेलों में भावनात्मक माहौल और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की तस्वीरें एक बार फिर देखने को मिलेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *