PM Kisan Yojana 20th installment : PM मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 2-2 हजार, जानिए आपके खाते में आई राशि या नहीं

PM Kisan Yojana 20th installment : पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान भाइयों के खातों में आखिरकार ₹2,000 की रकम ट्रांसफर कर दी गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी की। इस बार करीब 9.7 करोड़ किसानों को कुल ₹20,500 करोड़ की राशि भेजी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दीया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किए साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी किए हैं। पीएम मोदी ने सभी जनधन वाले किसानो से केवाईसी कराने का भी आग्रह किया है। (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana)

 

इस अवसर पर ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महापौर पूजा विधानी और भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधव ठाकुर ने शिरकत की। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि यह योजना किसानों की आय को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे किसानों को समय पर कृषि कार्यों के लिए संसाधन उपलब्ध हो रहे है। (PM Kisan 2000 Installment)

वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो ठाकुर ने चर्चा के दौरान बताया कि किसानो को जो राशि दी जा रही है। उन्हे सरकार को बढ़ा के देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि 500 रूपए महीने की जगह 1500 रूपए की राशि किसानो को दी जाए।

इस कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा वृहद स्तर पर जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कृषि विभाग बिलासपुर के उप संचालक पी डी हथेश्वर और विश्विद्यालय के डीन नंदकिशोर चौरे ने तमाम जानकारी मीडिया से साझा की एवं पीएम राशि के जो पात्र किसान है उन्हें बधाई देते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किस्त मिलने से किसानो में काफी उत्साह है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल देश के किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

बता दे कि पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। जैसे, आज 20वीं किस्त उन लोगों के बैंक खाते में भेजी गई है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *