Raipur News: छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती शुरू, जाने पूरा डिटेल

Raipur News : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को पत्र भेजकर औपचारिक रूप से इन पदों की पूर्ति के लिए मांग की गई है। विभागीय स्वीकृति के अनुरूप तैयार यह मांग भर्ती प्रक्रिया को शीघ्रता और पारदर्शिता से पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

सरकार की यह पहल न केवल शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक स्टाफ की कमी को दूर करेगी, बल्कि छात्रों को विशेषज्ञ और अनुभवी शिक्षकों से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा भी प्राप्त होगी। इसके चलते राज्य में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की नींव और अधिक मजबूत बनेगी।

यह निर्णय राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसके तहत छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और उत्कृष्ट बनाना लक्ष्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *