Janjgir Champa NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ आई है, यहां दो बाइक में जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरी बाइक में सवार आरक्षक घायल हुए है, उन्हें गंभीर हालत में नवागढ़ सीएससी से बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं पीछे बैठी बुजुर्ग महिला बाल बाल बच्ची है।

बता दें, हादसा जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सलखन गांव में दो बाइक मे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे मे सलखन गांव के एक युवक अजय कर्ष (Ajay Karsh Death Bike Accident) कि मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक मे सवार आरक्षक राकेश (Constable Rakesh Patel injured) पाटले क़ो गंभीर चोटे आई है और उसे नावागढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है, बाइक के पीछे बैठी महिला बाल बाल बची और उसे मामूली चोट आई है।
