Bilaspur News: मच्छरदानी के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती, कमरे में कर रहे थे गलत हरकतें; देखें वीडियो-

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मच्छरदानी के अंदर युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में PSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक किराए के कमरे में अलग-अलग लड़कियों को बुलाकर गलत हरकतें करता था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जब कमरे पर छापा मारा, तो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में एक ही बिस्तर पर मिले।

 

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

PSC की तैयारी करने लखनपुर से बिलासपुर आया था युवक (PSC student Arsh Ali)

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अर्श अली के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला है। वह बिलासपुर के बंगालीपारा स्थित खेत्रपाल गली में किराए पर रहकर PSC की तैयारी कर रहा था।

 

पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि युवक के कमरे में लगातार अलग-अलग लड़कियां आती थीं, साथ ही शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी वहां मौजूद रहती थी।

 

लड़की को बहन बताने लगा युवक (Arsh Ali caught with girl)

पुलिस के साथ पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने युवक से युवती के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान वह पहले युवती को अपना दोस्त बता रहा था। जैसे ही मामला पुलिस में पहुंचा वह युवती को अपनी बहन बताने लगा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

देखें वीडियो –

https://twitter.com/lalluram_news/status/1950811540883378254

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *