Raipur News : राजधानी रायपुर के वार्ड नंबर 23 अंतर्गत मोतीलाल नगर (Raipur Motilal Nagar drainage problem) में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। नगर निगम जोन-07 की लापरवाही के खिलाफ अब स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि इलाके में एक बिल्डर द्वारा किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके चलते हल्की बारिश में भी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। (Raipur waterlogging issue)

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, उन्होंने इस गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जोन-07 कार्यालय में शिकायतें दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस परेशानी से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जलभराव के कारण दैनिक आवाजाही तक बाधित हो गई है।

निगम की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाज़ी की चेतावनी
मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज़ नागरिकों ने अपने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में जोन-07 कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने निगम अधिकारियों को साफ-साफ चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर स्थायी समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

वार्ड पार्षद ने भी रहवासियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर नगर निगम ने जल्दी कार्रवाई नहीं की, तो वे भी निगम मुख्यालय के समक्ष धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
