Raipur News : राजधानी वासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। रायपुर शहर में पहली बार चारों दिशाओं में कुल 7 नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए योजना बनाकर बजट भी पास करवा लिया है। विभाग का लक्ष्य है कि यह सभी ओवरब्रिज एक साल के भीतर तैयार कर लिए जाएं।
PWD की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, यह ओवरब्रिज उन क्षेत्रों में बनेंगे जहां दैनिक रूप से भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति रहती है। इससे रायपुर की सड़कों पर हर मार्ग पर 15 से 20 मिनट की बचत होगी और अस्पताल, स्टेशन व एयरपोर्ट जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

जानिए कहां-कहां बनेंगे नए ओवरब्रिज
कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक
कालीबाड़ी से पुलिस लाइन गेट तक कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक 50 करोड़ की लागत से डेढ़ किमी लंबा नया ओवरब्रिज बनेगा। बजट में इसकी मंजूरी मिल गई है। यहां सुबह 9.30 से 11.30 और शाम 5.30 से 7.30 बजे के बीच जाम लगता है। 35 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं।

फुंडहर चौक से टेमरी तक
फुंडहर चौक से टेमरी तक फुंडहर चौक पर 30 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होगा। लंबाई 700 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर होगी। इससे एयरपोर्ट जाने वालों को फुंडहर चौक पर जाम में फंसने से राहत मिलेगी। लोगों के 10 मिनट तक बचेंगे। 25 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजरती है।
अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक
केनाल लिंकिंग रोड के ऊपर अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक 40 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण होगा। एमएमआई चौक से द्रोणाचार्य चौक तक इसका निर्माण किया जाएगा। यहां सुबह-शाम जाम लग रहा है।
25 हजार गाड़ियां रोजाना गुजरती हैं। 30 हजार गाड़ियां रोजाना गुजरती हैं।
गुढ़ियारी से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला फ्लाईओवर
पीडब्ल्यूडी गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार से एक्सप्रेस-वे में को जोड़ने वाला फ्लाईओवर प्लान बना रहा है। पीडब्ल्यूडी यहां फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रहा है। यह सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन क्षेत्रों में भी होगा ओवरब्रिज का निर्माण
मोवा : खालसा स्कूल से मोवा रिलायंस मार्ट तक ओवरब्रिज बनाने पर काम चल रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 135 करोड़ है. अभी ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है।
भनपुरी चौक : भनपुरी चौक पर ओवरब्रिज बनेगा. इस पर करीब 40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। रोजाना 50 हजार से ज्यादा वाहनों को यहां रुकना नहीं पड़ेगा।
खारुन नदी : यह ओवरब्रिज रायपुर और पाटन को जोड़ेगा। इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है. इसकी लागत करीब 60 करोड़ है. इससे रोजाना औसतन 80 हजार वाहनों का सफर आसान होगा।
