Bilaspur News: खदान में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के मल्हार चौरी क्षेत्र अंतर्गत चकरबेड़ा गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे की खदान में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार अंचल के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहराई में चले जाने से बाहर नहीं निकल सका।

सूरज (suraj Kumar Anchal Drowns mine) गहरे पानी में डूबने लगा और बचाव के लिए चिल्लाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *