Raipur Breacking News : रायपुर में 4 मंजिला इमारत से पत्थर पटककर युवक की हत्या, आरोपी फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरेली पर्व की रात शहर के सड्डू स्थित बैरागी BSUP कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चार मंजिला इमारत से पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12 बजे, अर्जुन बैरागी और राजा चनवानी के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान अर्जुन बैरागी ने चार मंजिला ऊपर इमारत से भारी पत्थर उठाकर राजा चनवानी (35 वर्ष) के सिर पर पटक दिया। पत्थर लगने से उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को ममता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Raipur Saddu BSUP colony murder case)

 

आरोपी फरार, पिता हिरासत में  (Arjun Bairagi accused)

वारदात के बाद आरोपी अर्जुन बैरागी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके पिता गुलाब बैरागी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजहों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *