Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो पिता और बेटी के रिश्ते को तारतार कर रहा है, सगे पिता द्वारा किया गया यह घृणित कार्य सुन सभी गहरी सोंच में है। इस मामले में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पहले चुप्पी साधी रही फिर अब जाकर चुप्पी तोड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता और दो छोटे भाईयों के साथ रहती है, उसकी मां दूसरे के घर काम में जाती और उसका पिता घर पर ही रहता और कुछ काम नहीं करता। साथ ही अपने बच्चों के साथ अक्सर किसी न किसी बातों पर मारपीट किया करता था।
जहां 26 जनवरी 2023 को बालिका नया कपड़ा पहनकर अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूमने पहुंची और फोटो खींचा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया था तभी उसकी हरक़ते अजीब लगने लगी। उसके अगले दिन जब घर में बालिका की मां और दोनों भाई नहीं थे, तो उसका पिता उसे चिल्लाने लगा और मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बालिका ने उसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा।
नाबालिग का टुटा सब्र –
10 दिसम्बर को भी नाबालिग के पिता ने पहले उसके साथ मारपीट की फीर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर मुह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी दी। दरी सहमी नाबालिग पहले स्कूल पहुंची और जब वापस लौटी तो रास्ते में माँ से मुलाकात हुई जहां उसका सब्र का बांध टुटा और उसने साडी बात माँ को बता दी।
माँ ने उठाया यह कदम –
घटना की जानकारी मिलते ही माँ महिला पुलिस थाना रायगढ़ लेकर गई वहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
