CG News: महिला पंचायत सचिव की मिली अधजली लाश, हत्या की आशंका , डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा एक महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश मिली है। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय सुषमा खुसरों के रूप में हुई है, जो पोड़ो-उपरोड़ा ब्लाक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी।

 

दरअसल, मामला कोरबा जिले के जेल के पीछे गोकुलनगर की है। सुषमा ने डेढ़ साल पहले परिवार वालों को जानकारी दिए बिना लव मैरिज कर लिया था। उसका पति 27 वर्षीय अनिमेष कुमार भी पंचायत सचिव है। मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और लाश को जलाने की कोशिश की गई है।

घटना की जानकारी मृतका के पति अनिमेष कुमार ने पुलिस को दी। अनिमेष ने बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं था और जब लौटा, तो सुषमा ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर खुद को आग लगा ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। वहां सुषमा की अधजली लाश फर्श पर पड़ी हुई मिली।

मृतिका की मां सोनकुंवर ने बताया कि उनकी बेटी सीधी और सरल थी। उन्हें बेटी के शादी करने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने इस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को सौंपने के लिए जब सुषमा की मां को बुलाया गया, तो उन्होंने समाज के डर से शव लेने से इंकार कर दिया, क्योंकि उनकी बेटी ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पुलिस ने शव मृतका के पति अनिमेष कुमार को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *