CG BREAKING: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में पति-पत्नी की मौत, खेत में काम करते समय गई जान

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुडेसा अवराडुगू गांव में बुधवार को एक किसान दंपती की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना खेत में पंप का तार जोड़ते समय हुई, जब पति को करंट लगते ही पास खड़ी पत्नी भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

पंप चालू करने के दौरान हुआ हादसा  (High Voltage Electric Shock Death sarguja)

मृतक की पहचान करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) के रूप में हुई है। दोनों घर के पास स्थित खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने गए थे। खेत में पानी कम होने के कारण पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से तार जोड़ने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, उन्हें करंट लग गया और वह खेत पर ही गिर पड़े। उसके पास उसकी पत्नी भी खड़ी थी, वह भी करंट के चपेट में आ गई और मौके पर मौत हो गई।

खेत गीली होने के कारण फैला करंट, पत्नी भी आई चपेट में

करीमन साय के साथ ही उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी खेत में मौजूद थीं। गीली मिट्टी में करंट फैलते ही वह भी उसकी चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग और पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *