Jashpur News : शादी का झांसा देकर युवती से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा; दोनों आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों में शामिल एक युवक ने पहले 22 वर्षीय युवती से शादी का वादा कर जंगल में शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर वह मुकर गया। इसके बाद दूसरा युवक, जो पहले से शादीशुदा था, उसने भी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर साथ छोड़ दिया।

यह मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता वर्तमान में 6-7 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए शिकायत दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला…

युवती के अनुसार, 31 अक्टूबर 2024 को आरोपी अभिषेक यादव (22) उसके घर आया और शादी का झांसा देकर जंगल ले गया, जहां उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह हर 8-10 दिन में शादी का वादा करके संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो अभिषेक ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद कपिल देव यादव (22) नामक युवक ने भी 17 जुलाई 2025 को शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। वह पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। बाद में जब युवती गर्भवती हुई तो उसने भी शादी से इनकार कर पीड़िता को छोड़ दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने 20 जुलाई 2025 को सन्ना थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *