Raipur Murder Case: दो सगे भाइयों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, बार बार मना करने के बावजूद आता था घर

रायपुर: राजधानी के भवानी नगर में शनिवार रात एक नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है। दो सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक को गैती और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है, जो पूर्व में आर्म्स एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका था।

क्या है पूरा मामला?

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ओमप्रकाश यादव और उसका भाई राहुल यादव अपनी मां और अन्य भाइयों के साथ रहते हैं। दोनों प्लांटेशन और प्लंबिंग का काम करते हैं।

मृतक सुनील राव, जो पड़ोस में ही रहता था, आरोपियों की गैरमौजूदगी में बार-बार उनके घर आया करता था। इसी बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। ओमप्रकाश और राहुल ने सुनील को मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना।

शनिवार रात मौका पाकर दोनों भाइयों ने मिलकर गैती और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे मौके पर ही सुनील की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

आरोपी ओमप्रकाश यादव घटना के बाद से फरार है। दूसरा आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गैती और रॉड को जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *