CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधानी बरतने की अपील

CG Weather Update

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय मोड में नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज 17 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। सरगुजा संभाग के जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम प्रणाली की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। यह सिस्टम 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है और इसके कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही, मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश ला सकती है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश ?

रामानुजगंज: 12 सेमी (सबसे अधिक)

चलगली, सुहेला, तखतपुर, पलारी, कुसमी: 8 से 11 सेमी

सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार: भारी से बहुत भारी वर्षा

इन जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *