Raipur Breaking : रायपुर में दिव्यांगों के साथ बर्बरता; पुलिस ने घसीटते हुए उठाया,

Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिव्यांगजनों के साथ हुई बर्बरता ने सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर में बस स्टैंड के पास बैठे दिव्यांग संघ के लोगों को पुलिस ने घसीटते हुए उठाया और गाड़ी में डालकर नवा रायपुर स्थित तूता धरनास्थल पर छोड़ दिया। बता दें, दिव्यांगजन फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र धारकों की बर्खास्तगी समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी दिव्यांग पुरुषों और महिलाओं को घसीटते, धकियाते और गाड़ी में ठूंसते नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर निकले थे, लेकिन पुलिस उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही है| दिव्यांग संघ के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन किया है और सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस लिया। लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई |

दिव्यांग संघ की 6 सूत्रीय मांगें:

1. 148 फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र धारक अधिकारियों की तत्काल बर्खास्तगी

2. दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए

3. दिव्यांग पेंशन को ₹5000 प्रतिमाह किया जाए

4. बीपीएल की अनिवार्यता खत्म की जाए

5. 21 वर्ष से अधिक अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए

6. 3% पदोन्नति आरक्षण के पालन हेतु शासन स्तर से परिपत्र जारी किया जाए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *