Kawardha : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जहरीला मशरूम खाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। पीड़ितों में माता-पिता सहित उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

बांस पेड़ के पास उगा था जहरीला मशरूम
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने बांस पेड़ के पास उगे जंगली मशरूम को भोजन में इस्तेमाल किया था। खाने के कुछ ही समय बाद सभी को फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें बोड़ला अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर हालत में लाए गए थे मरीज
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चारों मरीजों की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
