छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास: 100 मीटर रेस में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, CM साय ने दी बधाई

Raipur News: छत्तीसगढ़ के बेटे अनिमेष कुजूर ने देश को गौरवान्वित करते हुए ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ केवल 10.18 सेकंड में पूरी कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। यह प्रदर्शन अब तक का भारत का सबसे तेज़ 100 मीटर टाइमिंग बन गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अनिमेष को बधाई देते हुए लिखा – “यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। अनिमेष ने जिस गति और जज़्बे के साथ रिकॉर्ड बनाया है, वह युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।”

https://x.com/vishnudsai/status/1943251103921115547?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1943251103921115547%7Ctwgr%5E7d4886f9a87611a420a184c0facc926dc5a33a0e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fchhattisgarhs-son-animesh-created-history-cm-sai-congratulated-him-said-this-achievement-will-inspire-the-youth-to-move-forward%2F

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

अनिमेष इससे पहले दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ 20.32 सेकंड में पूरी कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनिमेष को भारत की ओलंपिक रेसिंग उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

 

जशपुर के आदिवासी गांव से एथेंस तक

अनिमेष छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के घुइतांगर गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई कर चुके अनिमेष कभी सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन कोविड काल में एक स्थानीय रेस ने उनका जीवन बदल दिया।

स्पेन से जेनेवा तक अंतरराष्ट्रीय पहचान

पिछले साल स्पेन में 100 मीटर रेस में 10.27 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करने वाले अनिमेष ने जेनेवा मीट में 200 मीटर दौड़ 20.27 सेकंड में पूरी की थी। हालांकि उस समय तेज हवा (2 m/s से अधिक) के कारण रिकॉर्ड को मान्यता नहीं मिली, लेकिन उनकी क्षमता और फिटनेस की झलक पूरी दुनिया ने देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *