छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, IAS मनोज पिंगुआ बने नोडल अधिकारी

Raipur News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इस कार्य के समन्वयन के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

भारत सरकार ने आगामी जनगणना को लेकर 16 जून 2025 को राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सभी राज्यों को जनगणना से जुड़ी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस प्रक्रिया का नेतृत्व अब मनोज पिंगुआ करेंगे, जो जनगणना के विभिन्न चरणों की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

जनगणना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक प्रक्रिया है, जो नीति निर्धारण, संसाधन आवंटन और जन कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तय करने में सहायक होती है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ अभी से शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *